| | |

INDIA:हल्द्वानी हिंसा का मास्टरमाइंड ABDUL MALIK दिल्ली से गिरफ्तार!

ABDUL MALIK

16 दिनों की तलाश के बाद, उत्तराखंड पुलिस ने हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।

Abdul Malik Arrest उत्तराखंड पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। आठ फरवरी को हुई हल्द्वानी हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक (Abdul Malik) पुलिस के हाथ लग गया है। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी। उत्तराखंड पुलिस ने अब्दुल मलिक को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। बनभूलपुरा बवाल के बाद से ही अब्दुल मलिक पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा था।

नभूलपुरा में आठ फरवरी को हुए बवाल में मुख्य साजिशकर्ता अब्दुल मलिक को बनाया गया था। इसी आधार पर पुलिस व प्रशासन कार्रवाई में जुटा है। जिस जगह नगर निगम व प्रशासन अतिक्रमण तोड़ने गया था, वह जगह अब्दुल मलिक के ही कब्जे में थी। उस समय हुए पथराव और आगजनी में नगर निगम की 2.44 करोड़ रुपये की संपत्ति को क्षति पहुंची है।

मलिक 16 दिनों से फरार था, लेकिन पुलिस ने हार नहीं मानी। उन्होंने उसकी तलाश जारी रखी और आखिरकार उसे दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मलिक ने हिंसा भड़काने के लिए लोगों को उकसाया था और उन्हें पैसे भी दिए थे।

मलिक की गिरफ्तारी हल्द्वानी के लोगों के लिए एक बड़ी राहत है। वे पिछले कई दिनों से डर और चिंता में जी रहे थे। पुलिस ने मलिक के खिलाफ कई मामलों दर्ज किए हैं और उसे जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा।