DELHI : रिजिजू से कानून मंत्रालय की गद्दी छिनते ही विपक्षी वार शुरू

0
14

रिजिजू पर  लगातार निशाना साधा जा रहा है। इस क्रम में, कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने रिजिजू को एक विफल कानून मंत्री बताया, राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा कि कानून को समझना आसान नहीं था।

किरेन रिजिजू को गुरुवार सुबह कानून मंत्रालय के बाहर का रास्ता दिखाकर पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का कार्यभार सौंपा दिया गया है। गद्दी छिनते ही  रिजिजू पर विपक्षी वार शुरू हो गए हैं।

कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने रिजिजू को एक विफल कानून मंत्री बताया, जबकि अनुभवी वकील और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा कि कानूनों के पीछे के विज्ञान को समझना आसान नहीं था।

पूर्व कानून मंत्री सिब्बल ने छुटकी लेते हुए रिजिजू को विज्ञान मंत्रालय के लिए गुड लक कहा। उन्होंने कहा कि कानूनों के पीछे के विज्ञान को समझना आसान नहीं है।

शिवसेना ने भी तंज कसा। राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने सवाल किया कि क्या यह बदलाव महाराष्ट्र के फैसले की शर्मिंदगी के कारण किया गया है?

राउत ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार में कोई भी कानून विभाग को स्वतंत्र रूप से संभालने में सक्षम नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और कई अन्य का अपमान किया। पूरी न्याय व्यवस्था मंत्री के खिलाफ थी। सरकार को इस पर ध्यान देना रही था। यह न्याय व्यवस्था की जीत है।

हालांकि, मंत्रालय बदले जाने के बाद अपने पहले ट्वीट में रिजिजू ने खुद को कानून मंत्री के तौर पर मौका देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुक्रिया कहा है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री के तौर पर सेवा देने सम्मान की बात है। मैं सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़, सुप्रीम कोर्ट के सभी जजों, हाई कोर्ट्स के सभी चीफ जस्टिस, लोअर जुडिशरी और सभी लॉ अफसरों को उनसे मिले समर्थन के लिए शुक्रिया कहता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here